स्किन केयर टिप्स: पिंपल्स को दूर करने में मददगार हो सकते हैं ये फल
चेहरे पर पिंपल्स होना आम बात है। लेकिन, ऑयली स्किन वालों को बार-बार पिंपल्स की समस्या होती है। ऐसे में इन्हें दूर रखने के लिए आप अपनी डाइट में इन फलों को शामिल कर सकती हैं।
कैसे फायदेमंद हैं फल?
स्ट्रॉबेरी, रस्पबेरी, ब्लैक बेरी में विटामिन सी, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो चेहरे पर पिंपल्स नहीं होने देते।
बेरी
खुबानी में बीटा कैरोटिन नामक तत्व होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से पिंपल्स से छुटकारा पाया जा सकता है।
खुबानी
पपीता खाने से पेट साफ रहता है। साथ ही इसमें विटामिन पाया जाता है जो पिंपल्स की समस्या को दूर रखता है।
पपीता
विटामिन सी से भरपूर संतरा स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसे खाने से पिंपल्स नहीं होते हैं और स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है।
संतरा
सेब में पेक्टिन नाम के एंजाइम होते हैं जो स्किन को पिंपल फ्री रखने और जवां बनाए रखने में मददगार हैं।
सेब
अनार में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो मुंहासों और इचिंग दूर करने में सहायक हैं।
अनार
तरबूज का सेवन करने से स्किन हाइड्रेटेड रहती है और एक्ने, पिंपल्स जैसी समस्याएं नहीं होती।
तरबूज
अगर आप पिंपल्स से छुटकारा पाना चाहती हैं तो ऑयली फूड्स से दूरी बना लें और स्किन को हाइड्रेटेड रखें।