आज आप चेहरे को सुंदर बनाने के उपाय जानेंगे। जिसे करके आपका फेस बहुत ही ग्लोइंग हो जाएगा।
सुबह उठते ही एक ग्लास पानी पियें। इससे चेहरे की चमक बढ़ती है। यह आपकी बॉडी से अनावश्यक तत्वों को बाहर निकालने का काम करता है। एक ग्लास पानी में आप एक निम्बू और एक चम्मच शहद भी मिला सकते है। इससे चेहरे का ग्लो बढ़ जाता है।
१. सुबह उठते ही पानी पियें
१. सुबह उठते ही पानी पियें
एक्सरसाइज करने से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते है और कॉलेजन का प्रोडक्शन भी बढ़ता है। रोज सुबह एक्सरसाइज करे। आधा घंटा वॉक करे, साइकिलिंग, रनिंग भी इसमें मददगार है।
२. एक्सरसाइज करे
२. एक्सरसाइज करे
रात को सोने के पहले अपना चेहरा अवश्य धोएं। दिनभर की धूल या चेहरे पर लगा मेकअप रात भर में चेहरे को नुकसान पहुंचाता है। चेहरे को धोकर ही सोएं। इससे चेहरे पर लगी अशुद्धि साफ़ हो जाएगी।
३. सोने से पहले चेहरा धोएं
३. सोने से पहले चेहरा धोएं
जब हमारी नींद पूरी नहीं होती है तो चेहरे पर थकान सी लगती है और चेहरा मुरझाया हुआ लगता है। अगर आप पर्याप्त मात्रा में नींद लेते है तो चेहरे पर एक अलग ही रौनक रहती है।
४. भरपूर सोये
४. भरपूर सोये
त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए पानी बहुत महत्वपूर्ण है। दिन भर में पर्याप्त पानी पीना चाहिए। प्रतिदिन कम से कम 2 लीटर पानी जरूर पिएं।
५. हाइड्रेटेड रहे
५. हाइड्रेटेड रहे
रूखी त्वचा बेजान सी लगती है जिससे चेहरे की रौनक छुप जाती है। इसके लिए रोज रात में सोने के पहले अपने चेहरे को मॉश्चराइज जरूर करना चाहिए।
६. मॉश्चराइज जरूर करे
६. मॉश्चराइज जरूर करे
हेल्दी ब्रेकफास्ट ग्लोइंग चेहरे के लिए बहुत आवश्यक है। सुबह भरपूर ब्रेकफास्ट करे इससे आपको पुरे दिन की एनर्जी मिलेगी और आप थकेंगे नहीं। थकान नहीं होने की वजह से चेहरा मुरझाया हुआ नहीं लगेगा।
७. ब्रेकफास्ट पर ध्यान दे
७. ब्रेकफास्ट पर ध्यान दे
हम अक्सर यह गलती कर देते है की सनस्क्रीन गर्मी में लगाते है लेकिन इसे हर मौसम में लगाना चाहिए। सनस्क्रीन धुप और धूल मिट्टी से चेहरे की रक्षा करता है।
८. सनस्क्रीन लोशन ना भूले
८. सनस्क्रीन लोशन ना भूले
डार्क सर्किल से चेहरा डल लगता है जिसका प्रभाव हमारे पुरे चेहरे पर पड़ता है तो ध्यान रखे की डार्क सर्किल की क्रीम लगाना कभी ना भूले। अगर आप ज्यादा समय तक कंप्यूटर की स्क्रीन पर काम करते है तो यह आपके लिए ध्यान रखने की बात है।
९. आँखों का रखे ध्यान
९. आँखों का रखे ध्यान
चिंता और तनाव से ग्रस्त रहने पर चेहरे का ग्लो धीरे - धीरे कम होने लगता है लेकिन जब हम खुश रहते है तो उसकी चमक हमारे चेहरे पर अलग ही झलकती है तो खुश रहे।
१०. खुश रहे, तनाव ना ले
१०. खुश रहे, तनाव ना ले
साबुन से चेहरा रुखा हो जाता है और चेहरे का ग्लो भी खत्म हो जाता है। साबुन को बनाने में जो केमिकल प्रयोग होते है वह चेहरे के लिए हानिकारक होते है।
११. साबुन का प्रयोग न करें
११. साबुन का प्रयोग न करें
योग हमारे पुरे शरीर की सुंदरता में चार चाँद लगा देता है। योग करने से चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है। रोज सुबह सूर्यनमस्कार, कपालभाति, अनुलोम विलोम आदि योग का अभ्यास करे।
१२. योग करे
१२. योग करे
जब तक चेहरे को आवश्यक पोषण नहीं मिलेगा तो वह ग्लो नहीं करेगा। अपने खानपान में फलों को शामिल करे और हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं।
१३. पोषक तत्व है जरुरी
१३. पोषक तत्व है जरुरी
अपने चेहरे को जब भी धोएं तो कोशिश करे की गुनगुने पानी से ही धोएं। इससे चेहरा अच्छी तरह से साफ़ होता है और चेहरे पर जमा गंदगी को पूरी तरह से साफ़ होने में मदद मिलती है।
१४. गुनगुना पानी
१४. गुनगुना पानी
ग्लोइंग स्किन के लिए टिप्स में मालिश बहुत ही फायदेमंद है। मालिश करने से चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होगा जिससे त्वचा में निखार आएगा और आपको रिलैक्स भी महसूस होगा।
१५. मालिश करे
१५. मालिश करे
सोने से पहले जरूर फॉलो करें ये 5 ब्यूटी टिप्स, हमेशा ग्लो करेगी स्किन