काले अंडरआर्म्स कई बार हमारे लिए शर्मिंदगी का कारण बन सकते हैं। इस वजह से कई महिलाएं अपनी पसंदीदा स्लीवलेस ड्रेस भी नहीं पहन पाती हैं।
अंडरआर्म्स
अंडरआर्म्स का रंग काला होने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। ज्यादा शेव करने से भी अंडरआर्म्स काले हो जाते हैं।
काले अंडरआर्म्स
आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे, जो काले अंडरआर्म्स की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं।
घरेलू उपाय
बेसन और दही को मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे आर्मपिट पर लगाएं। उसे सूखने के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में आर्मपिट की रंगत निखरने लगेगी।
बेसन-दही का पेस्ट
काले अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा को पानी में मिक्स करके एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार लगाएं।
बेकिंग सोडा
नारियल तेल में पाए जाने वाला विटामिन-ई एक स्किन लाइटनिंग एजेंट है। काले अंडरआर्म्स से छुटकारा के लिए नारियल का तेल लगाकर मालिश करें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
नारियल का तेल
नींबू को नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है। नहाने से पहले अंडरआर्म्स पर दो-तीन मिनट तक नींबू रगड़ें।
नींबू
काले अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने के लिए आप आलू का रस भी लगा सकते हैं। इसे लगाने के बाद 10 से 15 मिनट तक छोड़ दें और इसके बाद पानी से साफ कर लें।
आलू का रस
सेब के सिरके में नेचुरल क्लींजर होता है। बेकिंग सोडा और सेब का सिरका मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे अंडरआर्म्स में लगाएं।
सेब का सिरका
1 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल में एक चम्मच ब्राउन शुगर मिलाएं और इससे अंडरआर्म्स का दो मिनट तक स्क्रब करें।
ऑलिव ऑयल
इन 4 कारणों से झड़ते हैं आइब्रो के बाल, जानिये कारण और बचाव के तरीके